Saturday, August 13, 2016

जय अक्षर पुरुषोत्तम ब्रह्म विलीन परम पूज्यनीय प्रमुख स्वामी जी महाराज !

**** जय स्वामी नारायण भगवान् !

**** जय अक्षर पुरुषोत्तम ब्रह्म विलीन परम पूज्यनीय

प्रमुख स्वामी जी महाराज !



     आज (13 अगस्त 2016, शनिवार) पृथ्वी से मानवरूप में विद्यमान ईश्तत्व परम पूज्यनीय प्रमुख स्वामी जी महाराज, अक्षर पुरुषोत्तम ब्रह्म में विलीन हो गये। इस पृथ्वी पर मानव रूप में 94 वर्षों तक सशरीर विद्यमान रहकर श्रेष्ठतम मानवीय सद्गुणों का संचार कर धर्म एवं मानवता की उन्होंने सच्ची सेवा की।
     यद्पि आज की घड़ी हम पृथ्वी वासियों के लिये असीम वेदना दायक है, फिर भी शांत मन और भाव से हम सभी को परम पूज्यनीय प्रमुख स्वामी जी महाराज का स्मरण करते हुये अक्षर पुरुषोत्तम ब्रह्म श्री स्वामी नारायण भगवान् के श्री चरणों में प्रार्थना करना चाहिये। 
     हम सब परम पूज्यनीय प्रमुख स्वामी जी महाराज के चरणों में अपनी विनम्र श्रधांजलि अर्पित करते हैं!
श्रद्धावनत :
अनेश कुमार अग्रवाल
दि० 13.08.2016